eye care
06 Nov 2026
By Dr. Akshay Mitra
1 min read
4 views
आँखों के एलर्जी की बात करें तो आज के समय में इस समस्या से हर व्यक्ति जूझ रहा है और आँखों की समस्या काफी दुखदायक मानी जाती है, तो वहीं इस तरह की एलर्जी से हम कैसे खुद का बचाव कर सकते है, इसके कारण क्या है, इसके लक्षणों को जानकर हम कैसे खुद का बचाव कर सकते है, साथ ही आप या आपका कोई करीबी इस तरह की समस्या का सामना कर रहा है तो इससे बचाव के लिए आपको लेख को अंत तक जरूर से पढ़ना चाहिए ;
आँखों में एलर्जी की समस्या क्या है ?
- आंख में एलर्जी को एलर्जिक कंजक्टिविटीस के नाम से भी जाना जाता है। आंख में जलन पैदा करने वाले किसी भी पदार्थ के संपर्क में आने पर आंख इनके प्रति प्रतिक्रिया देने लगती है, जिसकी वजह से आंख में एलर्जी पैदा होती है। इन पदार्थों को एलर्जेंस कहा जाता है।
- शरीर के इनको प्रतिक्रिया देने पर एलर्जिक रिएक्शन पैदा होने लगते है। सामान्यतः इन नुकसानदायक कणों के प्रति हमारा इम्यून सिस्टम शरीर की रक्षा करता है। यह कण वायरस और बैक्टीरिया होते है, जो बीमारी फैलाते है।
- हालांकि, आंख में एलर्जी वाले लोगों में इम्यून सिस्टम इन एलर्जेंस के प्रति एक गलती करता है। इसकी वजह से इम्यून सिस्टम एक कैमिकल बनाता है, जो इन एलर्जेंस से लड़ता है। यहां तक कि यह नुकसानदायक होता है। इन दोनों के आपस में होने वाले रिएक्शन से कई प्रकार के जलन के लक्षण जैसे खुजली, लालिमा और वॉटरी आइज सामने आते है।
- कुछ लोगों में आंख में एलर्जी एग्जेमा (Eczema) और अस्थमा से जुड़ी होती है। वहीं एलर्जी को दूर करने के लिए दवा भी दी जाती है।
आँखों में एलर्जी के लक्षण क्या है ?
- आंख में खुजली या जलन की समस्या का सामना करना।
- आंख का लाल या गुलाबी रंग का होना।
- आंखों के चारो तरफ स्केलिंगस की समस्या।
- आंख की पुतली में सूजन या पफी होना, विशेषकर सुबह के वक्त।
- एक या दोनों आंखों का प्रभावित होना। कुछ मामलों में यह लक्षण नाक बहने, कंजेशन या छींक के साथ आ सकते है।
आँखों में एलर्जी के कारण क्या है ?
- पराग (Pollen) के कारण।
- रूसी के कारण।
- फफूंद या मोल्ड के कारण।
- धुंए के कारण।
- धूल के कारण।
आँखों में एलर्जी के इलाज क्या है ?
आँखों की एलर्जी से बचाव के लिए डॉक्टर दवाइयां लेने की सलाह देते है, जैसे ;
- एंटीहिस्टामाइन, लोरटाडाइन (loratadine) या डिफेनहाइड्रामाइिन, बेनाड्रिल (Benadryl) दवाइयों को आँखों की एलर्जी के लिए प्रयोग किया जाता है।
- डिकंजेस्टेंट जैसे स्यूडोएफीड्रीन (pseudoephedrine) सुडाफेड (Sudafed) या ऑक्सीमेटाजोलाइन (oxymetazoline) एफ्रिन नेजल स्प्रे (Afrin nasal spray) स्टेरॉयड जैसे प्रेडिनोसोन (prednisone) डेल्टासोन (Deltasone) आदि सभी दवाइयां आँखों की एलर्जी के लिए डॉक्टर लेने की सलाह देते है।