eye care
06 Nov 2026
By Dr. Akshay Mitra
1 min read
8 views
आँखों में जलन का होना व्यक्ति के लिए काफी समस्या को उत्पन्न कर सकता है, वहीं आँखों में जलन की समस्या क्यों और किन कारणों की वजह से होता है और इससे हम कैसे खुद का बचाव कर सकते है, इसके बारे में आज के लेख में बात करेंगे ;
क्या है आँखों में जलन की समस्या ?
- जब हमारी आँखों में धूल मिट्टी के कर्ण चले जाते है तो आँखों में जलन की समस्या उत्पन्न होती है।
- आंखों में जलन या जलन के साथ ही आंखों से खून (ब्लड) आंखों में लालिमा और आंसू का कारण बन सकती है।
- आपकी आंखों में जलन होने के अलग-अलग कारण हो सकते है, जैसे कि मौसम, एलर्जी या अन्य बीमारियां। यह आनुवंशिकी के कारण भी हो सकता है। यदि आपको ड्राई आई सिंड्रोम है, जो एक ऐसी स्थिति है जहां आंखों से पर्याप्त आंसू नहीं निकलते है तो भी आपकी आंखों में जलन होती रहती है।
आँखों में जलन के कारण क्या है ?
- जब हम लगातार किसी चमकदार चीजों को देर तक देखते है तो हमारी आँखों में खिंचाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
- यदि आप अधिक हानिकारक रसायनों के संपर्क में काम करते तो भी आपके आँखों में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
- किसी बाहरी वातावरण या बदलते मौसम के कारण हमारी आँखों में एलर्जी की समस्या को भी इसके एक कारणों में गिना जाता है।
- आंखों में संक्रमण और बीमारियां भी इसके एक कारण में शामिल है। क्योंकि वायरस या बैक्टीरिया के सीधे संपर्क में आने से आंखों में परेशानी हो सकती है या आंखों में जलन हो सकती है।
- अगर आपके आँखों में चोट लगी है तो भी आपके आँखों में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
आँखों में जलन के संकेत क्या है ?
- धुंधला दिखाई देना।
- आंखों में चुभन और खुजली की समस्या।
- आंखों से पानी का बहना।
- आंखों में जलन के साथ दर्द का होना।
- बार-बार छींक आना आदि।
आँखों में जलन होने पर कैसे करें खुद का बचाव ?
- आँखों में जलन का होना किसी धूल मिट्टी का आँखों में गिरने की वजह है। इसलिए ऐसी अवस्था में आँखों के बचाव के लिए आपको क्रीम, लोशन या पाउडर का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- यदि आंखों में जलन किसी एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण होती है, तो एलर्जी की दवा जैसे कि एंटीहिस्टामाइन या आई ड्रॉप किसी भी तरह के जलन से राहत दिलाने में आपकी पूरी मदद करते है।
- आँखों में जलन से बचाव के लिए आपको अपनी पलकों पर आई ड्रॉप्स या एक गर्म सेक का उपयोग भी करना चाहिए।
आँखों में जलन से बचाव के लिए अन्य उपाय !
- यदि आपके आँखों में जलन की समस्या हो जाए तो इससे बचाव के लिए आपको आंखों को सादे पानी से धोना चाहिए।
- एक कपड़े को गर्म पानी में भिगोएं और फिर अपनी आंखों पर दिन में कुछ मिनट के लिए गर्म सेंक लगाए, जिससे आपकी आँखों में जलन की समस्या ख़त्म हो जाएगी।
- अगर आप ज्यादा पानी पीते है तो भी आपकी आँखों में जल्द की समस्या को ठीक किया जा सकता है।
- अगर आपके आँखों का जलन बढ़ते जा रहा है तो इसके लिए आप गुलाब जल का सेवन भी कर सकते है।