eye care
06 Nov 2026
By Dr. Akshay Mitra
1 min read
4 views
बच्चो में अक्सर चश्मा छोटी उम्र से ही लग जाता है जिसका कही न कही कारण उन्हें स्वास्थ्य खाने की चीजे न देने की वजह से भी हो सकता है। आंखों में लगे चश्मे को हम कैसे ठीक कर सकते है। खास कर माता-पिता को इस बात की काफी चिंता होती है की वो अपने बच्चो के आँखों की कमजोरी को कैसे दूर करे।
पर आपको बता दे की अब आपकी चिंता ख़त्म होगी क्युकि हम इस आर्टिकल में उस खाने की चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आप अपने आंखों के सेहत का अच्छे से ध्यान रख सकेंगे ;
क्या है कम उम्र में आंखों के धुंधलेपन के लक्षण ?
आंखों में धुंधलेपन के लक्षण निम्न प्रस्तुत है ;- किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित ना कर पाना।
- पढ़ने में दिक्कत का सामना करना।
- सिर दर्द की समस्या का महसूस करना।
- दूर या पास की चीजों को पढ़ने में दिक्कत का सामना करना।
- आंखों में खुजली व आंखों का लाल होना।
बच्चो में आंखों के धुंधलेपन की समस्या क्यों होती है ?
ये समस्या खान-पान पर खास ध्यान न रखने की वजह से उत्पन होती है। जिसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;- निकट दृष्टि दोष में कार्निया और लेंस, रेटिना पर ठीक तरह से फोकस नहीं बना पाती जिसकी वजह से ये समस्या उत्पन होती है। यह समस्या तब होती है जब आपके बच्चे के आंखों की पुतली थोड़ी लंबी हो जाती है या लेंस बहुत मोटा हो जाता है, जिससे इमेज रेटिना पर बनने के बजाय उसके सामने बनने लगती है।
कम उम्र में धुंधलेपन से कैसे करे खुद का बचाव ?
निम्न बातो को ध्यान में रख के आप अपने आप को इस समस्या से निजात दिलवा सकते है ;- विटामिन ए की प्रचूर मात्रा वाली चीजें खाने से आपकी आंखें स्वास्थ्य एव ठीक रहती है। इसके साथ ही आपको विटामिन सी, ई, कॉपर और जिंक आदि खाने को भी अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।
- आप गाजर, अंडे, कद्दू, पत्ते वाली सब्जियां और शकरकंद आदि खा सकते हैं. तो वही अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो मछली आपकी आंख के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।
- रंग बिरंगी सब्जियों का सेवन करने से भी आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है. इन सब्जियों में गाजर, शकरकंद आदि शामिल हैं।
- कुछ नट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट, मूंगफली आदि भी आंखों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इनके अंदर विटामिन ई मौजूद होता है जो न केवल मायोपिया की संभावना कम करता है बल्कि सूखी आंखों की समस्या से भी बचाव कर सकता है।