LASIK surgery
06 Nov 2026
By Dr. Akshay Mitra
1 min read
5 views
आंखों का कमजोर होना या कुछ स्पष्ट न दिखना भी आंखों की कमजोरी को दर्शा सकता है। इसलिए आंखों को कैसे स्वास्थ्य रखा जाए व आंखों में कोई समस्या उत्पन हो जाए या हमे दूरतम और निकटतम का कुछ न दिखे तो इसके लिए कौन सी सर्जरी का चयन करना चाहिए, हम इसके बारे में बात करेंगे ;
लेसिक सर्जरी क्या है ?
ये आंखों से जुडी हुई एक सर्जरी है, जिसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;- किसी भी व्यक्ति को आँखों की रोशनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या हो जैसे कि दूर या पास का दिखाई न देने पर चश्मे का प्रयोग करना या लेंस लगाना आदि। तो उन व्यक्तियों के लिए लेसिक सर्जरी की जाती है, जिससे उनकी आँखों पर लगा चश्मा या लेंस हमेशा के लिए उतर जाएँ।
- इसके अलावा जिन लोगों की नज़र अधिक कमज़ोर होती है, तो उनके लिए यह सर्जरी कोई उपयोगी नहीं होती।
लेसिक सर्जरी की प्रक्रिया क्या है ?
इस सर्जरी की प्रक्रिया को हम निम्न में प्रस्तुत करेंगे ;- सबसे पहले व्यक्ति की आँखों में आई-ड्राप डालकर सुन्न किया जाता है और एक दवाई खाने को दी जाती है।
- तो वही डॉक्टर व्यक्ति की पलकों की झपकने की प्रक्रिया को रोकने के लिए लिड स्पेकुलम का इस्तेमाल करते हैं।
- फिर आँखों को स्थिर रखने के लिए एक डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, जिससे व्यक्ति को आँखों पर हल्का दबाव महसूस हो सके।
- आँखों के कॉर्निया में एक फ्लैप बनाकर, उसमें कंप्यूटर नियंत्रित एक्सीमर लेज़र को सीधा आँखों के प्रकाश पर स्पंदित किया जाता है।
- फिर कॉर्निया को दोबारा से आकृति में लाया जाता है। आखिर में सर्जन कॉर्निया फ्लैप को फिर से स्थापित करते हैं और जिससे यह कुछ ही घंटों में ठीक होना शुरू हो जाता है।
लेसिक सर्जरी में कितना खर्चा आता है ?
इसका खर्चा हर जगह अलग- अलग है, जिसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;- भारत में इस सर्जरी की लागत लगभग 25 हज़ार से 45 हज़ार तक है। लेकिन जितना बड़ा अस्पताल या जितना ज्यादा अनुभवी सर्जन होगा, उतनी इस सर्जरी की लागत में बढ़ोतरी होती जाएगी, जिसकी कीमत लाखों तक भी हो सकती है।
लेसिक सर्जरी से पहले व बाद में किन बातो का खास ध्यान रखे ?
निम्न बातो को ध्यान में रख के आप इस सर्जरी से अपना काफी हद तक बचाव कर सकते है ;- सर्जरी के 1 हफ्ते पहले से ही न पहने लेंस।
- सर्जरी के दो हफ्तों तक स्विमिंग, स्कूबा ड्राइविंग आदि न करें।
- कोशिश करें कि 2 हफ्तों तक धूल आदि आँखों में न जाए।