eye care
06 Nov 2026
By Dr. Akshay Mitra
1 min read
4 views
आँखों का स्वास्थ्य और सुन्दर होना बहुत जरूरी है, क्युकी आंख का मानव शरीर में महत्वपूर्ण स्थान होता है। वही आँखों के जरिये हम पुरे सृष्टि की सुंदरता को देखने में सक्षम हो पाते है, तो आंखों में अगर लाल धब्बे पड़ने की समस्या उत्पन्न हो जाए तो हम कैसे इस तरह की समस्या से खुद का बचाव कर सकते है के बारे में आज के आर्टिकल में चर्चा करेंगे, इसके अलावा अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहें है तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ;
आंखों में लाल धब्बे किन कारणों से पड़ते है !
- जब हमारे द्वारा आंखों पर कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग किया जाता है।
- जब शरीर पर अत्याधिक तनाव होता है।
- आंखों में किसी भी तरह की चोट का लगना।
- आंखों को बार-बार रगड़ना और उनपर दबाव डालना।
- खांसी, छींक आना और उल्टी आदि भी इसका कारण बन सकती है।
- आंखों में जलन या एलर्जी का होना।
- आंखों का संक्रमित होना।
- बाथरूम जाने के लिए जोर लगाने पर भी आंखों के नीचे लाल धब्बे के निशान पड़ने लग जाते है।
- कंजक्टिवाइटिस (यानि आँख की बाहरी पर्त कंजंक्टिवा और पलक के अंदरूनी सतह के संक्रमण को कहते है कंजक्टिवाइटिस)।
- हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी आंख लाल की समस्या उत्पन्न होती है।
- कोई मेडिकल कंडीशन या रोग, जो कि ब्लीडिंग का कारण बनता हो।
आंख लाल होने पर कौन-सी सावधानियां बरतनी चाहिए ?
- आंखें लाल होने पर आपको कुछ दिनों तक कॉन्टेक्ट लैंसेज का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- वही पंजाब में आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर से परामर्श लेकर आई ड्रॉप का इस्तेमाल भी आप कर सकते है।
- आंखें लाल होने पर जितना हो सके आई मेकअप से बचना चाहिए।
- वही इंफेक्शन के दौरान आंखों पर केमिकल वाली चीज़ों का इस्तेमाल संक्रमण को और बढ़ा सकता है।
आंखों में लाल धब्बे होने पर डॉक्टर का चयन कब करना चाहिए ?
- अगर आप आंखों में लाल धब्बे के साथ कुछ समस्याओं का सामना करते हैं, तो आपको ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए जैसे- आंखों से पानी या रक्त का आना।
- आंखों में धब्बे के साथ दर्द का होना।
- दोनों तरफ की आंखों में खून का रिसाव होना।
- देखने में परेशानी का सामना करना।
- एक साथ कई सारे धब्बों का नजर आना आदि।
आंखों के लिए बेस्ट हॉस्पिटल ?
- यदि आप भी आंखों में लाल धब्बे या दूर और नजदीक का देखने में असमर्थ है, तो इसके लिए आपको मित्रा आई हॉस्पिटल का चयन करना चाहिए।
निष्कर्ष :
- अगर आपके आंखों में सामान्य सी भी समस्या उत्पन्न हो जाए तो इस समस्या से कैसे आपको खुद का बचाव करना चाहिए इसके बारे में हम आपको उपरोक्त बता चुके है। इसलिए आंखों के मामले में बिना लापरवाही के बेस्ट आंखों के डॉक्टर का चयन आपको समय पर कर लेना चाहिए।