Keratoconus
06 Nov 2026
By Dr. Akshay Mitra
1 min read
4 views
अगर आपके कॉर्निया के आकार में काफी परिवर्तन आ गया है, जो अब गुम्बद के बजाय शंकु की तरह दिखाई दे रहा है तो इससे आपके दृष्टि की नज़र कम होने की संभावना कम हो सकती है | इस समस्या के उपचार में चश्मे या कांटेक्ट से लेकर कॉर्निया ट्रांसप्लांट तक शामिल होते है | कई मामलों में केराटोकोनस जैसी समस्या होने के कारण निश्चित नहीं होते | आइये जानते है केराटोकोनस समस्या के बारे में :-
मित्रा आई हॉस्पिटल एंड लासिक लेज़र सेंटर के सीनियर डॉक्टर हरिंदर मित्रा ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक वीडियो द्वारा यह बताया की केराटोकोनस एक ऐसा आई डिसऑर्डर होता है जिसमे आंखों के सामान्य गोल कॉर्निया बाहर की तरफ उभकर शंकु के आकर में नज़र आने लगता है | कॉर्निया आंखों के सामने वाली सतह का स्पष्ट और मध्य भाग होता है, जो आंखों की सुरक्षा करने में और स्पष्ट दृष्टि के लिए ध्यान केंद्रित करने में सहायक होता है |
यह समस्या आमतौर पर नेत्र देखभाल प्रदाता द्वारा आपके किशोरावस्था या फिर 20 से 30 की उम्र के दौरान पता लगता है, हालंकि केराटोकोनस बचपन में भी शुरू हो सकता है | कॉर्निया के आकार में बदलाव कई वर्षो में होता है, लेकिन आजकल युवा लोगों में यह समस्या बहुत तेजी से बढ़ता है |
केराटोकोनस मुख्य लक्षण और कारण क्या है?
इसके मुख्य लक्षण है:-
- दोनों आँखों में दृष्टि का ख़राब होना |
- आंख में दोहरी दृष्टि का दिखाई देना |
- चमकदार रोशनी के चारों ओर प्रभामंडल का दिखाई देना |
- प्रकाश के प्रति फोटोफोबिआ होना आदि |