23 Views

Categories
आखिर किन कारणों की वजह से आंखों को जलन की समस्या का शिकार होना पड़ सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
आज लोगों में आंखों से जुड़ी समस्याओं का होना आम है। लोग ज्यादातर काम के चलते अपनी आंखों की अच्छे से देखभाल नहीं कर पाते हैं और आंखों में जलन होना समस्या का शिकार हो जाते हैं। यह समस्या वैसे तो आम होती है, पर वक्त रहते अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह आंखों से जुड़ी कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। यह समस्या बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक सभी में देखी जा सकती है। हम में से ज्यादातर लोगों को और विशेष तौर पर छोटे बच्चों को अपनी आंखों को रगड़ते हुए देखा जाता है, जिसका कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं होती हैं, जिसमें आंखों में जलन होना भी शामिल होता है।
आंखें हमारे शरीर का एक सबसे संवेदनशील अंग होती हैं, जिसका सेहतमंद होना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, बढ़ते स्क्रीन टाइम, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से आंखों को कई दिक्क्तों से गुजरना पड़ता है, जिसमें आंखों में जलन, लालपन और सूजन की समस्या होना एक आम बात होती है। यह छोटी-छोटी समस्याएं ही पता नहीं कब बड़ी समस्याओं में बदल सकती हैं। इसलिए, इन पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। कई लोग आंखों की थकान समझकर इन को नजरअंदाज कर देते हैं, जो की आंखों की सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। आंखों में होने वाली जलन के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें डिजिटल आई स्ट्रेन होना, आंखों में होने वाला सूखापन, वायु प्रदूषण होना, एलर्जी होना और आंखों में इन्फेक्शन होना जैसे मुख्य कारण शामिल होते हैं। यह आंखों से जुड़ी किसी गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। इसलिए नजरअंदाज करना ठीक नहीं, समय पर इलाज महत्वपूर्ण है।
आंखों में होने वाली जलन के कारण
- डिजिटल आई स्ट्रेन होना
आंखों में जलन की समस्या होने का एक बहुत बड़ा कारण डिजिटल आई स्ट्रेन भी होता है। इसके कारण आंखों को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। दरअसल, जब आप काफी लंबे वक्त तक स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल करते रहते हैं, तो इस दौरान आंखों पर पड़ने वाली ब्लू लाइट आंखों की मांसपेशियों पर काफी दबाव डालती है, जिसके कारण आंखों में कई तरह की समस्याएं होने लग जाती है। दरअसल, ऐसे में पलक झपकने की दर कम हो जाती है और आंखों में जलन जैसी समस्या का अभाव हो सकता है।
- आंखों में होने वाला सूखापन
दरअसल, आंखों में होने वाली सूखेपन की समस्या जलन का एक बहुत बड़ा कारण बनती है। इसलिए, आंखों में होने वाली जलन की समस्या का आम कारण ड्राई आई को माना जाता है। असल में, हमारी आंखों को नमी की काफी ज्यादा जरूरत होती है और इसकी कमी आंखों में सूखेपन की समस्या को पैदा करती है। आंखों में इस नमी
को पूरा करने के लिए आंसुओं का सहारा लिया जाता है। दरअसल, जब हमारी आंखों के आंसू पूरी तरीके से सूख जाते हैं, तो इस दौरान हमें आंखों में ड्राइनेस जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण ही आंखों में तेज जलन महसूस हो सकती है।
- वायु प्रदूषण होना
आप सभी जानते ही हैं, कि आज के समय में प्रदूषण की मात्रा कितनी ज्यादा बढ़ गई है और इसकी वजह से न केवल हमको सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि इसके कारण आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। जिसमें आंखों में जलन की समस्या होना काफी ज्यादा आम माना जाता है। दरअसल, प्रदूषित हवा में मौजूद सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक तत्व, जो आंखों की झिल्ली को नुकसान पहुंचा कर उन में जलन की समस्या को पैदा कर देते हैं।
- एलर्जी की समस्या होना
यह सभी जानते हैं, कि हवा में उड़ने वाली धूल-मिट्टी आंखों को कितना ज्यादा नुक्सान पहुंचा सकती है। इसके आंखों को काफी तकलीफ झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा, एलर्जी और धूल-मिट्टी की वजह से आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। हवा में मौजूद धूल-कण और पराग आंखों में एलर्जी होने का एक बहुत बड़ा कारण बनते हैं, जिससे न केवल आंखों को जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है, बल्कि आंखों में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
- आंखों में इन्फेक्शन होना
लोगों की आंखों में होने वाली इंफेक्शन की वजह से उनको अपनी आंखों में जलन जैसी समस्या का अभाव हो सकता है। दरअसल, इस तरह की स्थिति में, बैक्टीरिया और वायरस के कारण आंखों को कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आंखों में चिपचिपाहट होना, आंखों का लाल या फिर रेडनेस होना और साथ में जलन जैसी समस्या शामिल हो सकती है। अगर इस तरह की स्थिति में आंखों की जलन के साथ- साथ आपको आंखों से डिस्चार्ज भी हो रहा है, तो इस तरह की स्थिति को हलके में न लेकर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
निष्कर्ष: सही और साफ़ दृष्टि पाने के लिए आपको अपनी आंखों का ख़ास ध्यान रखना होता हैं। आंखों में होने वाली समस्या तरह-तरह परेशानियों को पैदा कर सकती है। इससे व्यक्ति के बाकी के काम भी काफी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए। आंखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या के लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। दरअसल, ड्राई आई सिंड्रोम, डिजिटल आई स्ट्रेन, एनर्जी, वायु प्रदूषण और आई इंफेक्शन की वजह से आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। आंखों में होने वाली जलन को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर यह समस्या आपको बार- बार और लगातार परेशान कर रही है, तो आपको किसी डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप या फिर इसकी जांच करवानी चाहिए। ताकि इससे होने वाली गंभीर समस्याओं से अपना बचाव किया जा सके। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप मित्रा आई हॉस्पिटल एंड लेसिक लेज़र सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।