Skip to the content
Open Hours: Mon–Sat: 10am–6pm | Sun: 10am–2pm
mitraeyehospital@gmail.com
9501116997
Mitra eye hospital laser eye surgery and ophthalmology services.Mitraeyehospital
  • About Us
    • Vision & Mission
    • Technology
    • Dr. Akshay Mitra
    • Dr. Harinder Mitra
  • Services
    • Wavelight Plus InnovEyes
    • Blade Free Cataract Surgery
    • Lasik Surgery
    • Vitreoretinal Surgery
    • Glaucoma Management
    • Oculoplastic Surgery
    • Squint Management
    • Keratoconus
    • Eye Strain
    • Eye Trauma
    • Refractive Eye surgery
    • General Eye Examination
    • Paediatric Eye Care
    • Amblyopia
    • Retinal Detachment
    • Diabetic Retinopathy
    • Red Eyes
    • Floaters
    • Night Blindness
    • Automated Robotic Cataract Surgery
    • Lasik Surgery in Ludhiana
    • Blade Free Cataract Surgery in Ludhiana
  • Gallery
  • Videos
  • Book An Appointment

एस्टिग्मेटिज्म के क्या है – लक्षण, कारण, निदान और इलाज के तरीके ?

Home   : :  Eye Surgery • Hindi  : :  एस्टिग्मेटिज्म के क्या है – लक्षण, कारण, निदान और इलाज के तरीके ?
  • About Us
    • Vision & Mission
    • Technology
    • Dr. Akshay Mitra
    • Dr. Harinder Mitra
  • Services
    • Wavelight Plus InnovEyes
    • Blade Free Cataract Surgery
    • Lasik Surgery
    • Vitreoretinal Surgery
    • Glaucoma Management
    • Oculoplastic Surgery
    • Squint Management
    • Keratoconus
    • Eye Strain
    • Eye Trauma
    • Refractive Eye surgery
    • General Eye Examination
    • Paediatric Eye Care
    • Amblyopia
    • Retinal Detachment
    • Diabetic Retinopathy
    • Red Eyes
    • Floaters
    • Night Blindness
    • Automated Robotic Cataract Surgery
    • Lasik Surgery in Ludhiana
    • Blade Free Cataract Surgery in Ludhiana
  • Gallery
  • Videos
  • Book An Appointment
आँखों-में-दर्द-की-समस्या-से-कैसे-करें-खुद-का-बचाव
Categories
Eye Surgery Hindi

एस्टिग्मेटिज्म के क्या है – लक्षण, कारण, निदान और इलाज के तरीके ?

    April 12, 2024 13561 Views

आज के समय में जैसे-जैसे हमारे द्वारा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा और अपने काम को भी आसान बनाया जा रहा है, तो इसका सीधा असर हमारी आँखों पर पड़ता है क्युकि टेक्नोलॉजी से जुडी जितनी भी चीजे है उसको हमारे द्वारा मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप पर किया जाता है, जिसकी लाइट का सीधा असर हमारी आँखों पर भी पड़ता है, और इसके कारण हमारी आँखों में एस्टिग्मेटिज्म या आँखों के पुतली के आकार में परिवर्तन आ जाता है, जिसका नुकसान धुंधली दृष्टि की समस्या को पैदा करता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते है की आखिर क्या है एस्टिग्मेटिज्म की समस्या के लक्षण, कारण, इलाज व निदान की प्रक्रिया ;

एस्टिग्मेटिज्म क्या है ?

  • एस्टिग्मेटिज्म आंखों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है। आंखों में मौजूद लेंस और कॉर्निया गोल होते है। लेकिन जब यह दोनों किसी कारण अपने रूप से कम या ज्यादा गोल हो जाते है तो आंखों में जाने वाली रोशनी रेटिना पर पूर्ण रूप से केंद्रित नहीं हो पाती है जिसके कारण मरीज को नज़दीक या दूर की चीजें धुंधली दिखाई पड़ती है। 
  • आमतौर पर एस्टिग्मेटिज्म की समस्या मायोपिया (दूर की चीजें धुंधली दिखाई देना) या हाइपरोपिया (पास की चीजें धुंधली दिखाई देना) के साथ होती है। दृष्टि से संबंधित इन तीनों बीमारियों को मेडिकल की भाषा में रिफ्रैक्टिव एरर के नाम से जाना जाता है। विशेषज्ञ का मानना है कि अधिकतर मामलों में एस्टिग्मेटिज्म बच्चों में पाया जाता है। हालांकि, यह वयस्कों में भी धीरे-धीरे विकास कर सकता है। 
  • आमतौर पर एस्टिग्मेटिज्म का इलाज करने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ चश्मा या कॉन्टेक्ट लेंस के इस्तेमाल का सुझाव दे सकते है।

एस्टिग्मेटिज्म के प्रकार क्या है ?

  1. इसके दो प्रकार है पहला कॉर्नियल दृष्टिवैषम्य, और ये तब होता है जब आपका कॉर्निया खराब हो जाता है।
  2. और दूसरा है लेंटिकुलर एसिग्मैटिज्म, और ये समस्या तब होती है जब आपका लेंस खराब हो जाता है।
See also  क्या आंखों में धूल जाने से हो सकते हैं ये 4 नुकसान, जानें डॉक्टर से

अगर आपके आँखों की कॉर्निया ख़राब हो गई है, तो इससे बचाव के लिए आपको पंजाब में आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर का चयन करना चाहिए।

क्या कारण है एस्टिग्मेटिज्म के ?

एस्टिग्मेटिज्म के कारण बहुत है जिसके बारे में आपको जानना बहुत जरूरी है जिससे आप इस समस्या से खुद का बचाव आसानी से कर सकते है ; 

  • अनुवांशिक कारण। 
  • आंख की सर्जरी होने के कारण। 
  • आंख में चोट लगने के कारण। 
  • कम लाइट में पढ़ने के कारण। 
  • आंख से संबंधित कोई बीमारी से पीड़ित होने के कारण। 
  • कुछ मामलों में केरेटोकोनस नामक बीमारी भी इसका कारण बन सकती है।
  • लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन के सामने समय बिताना और आवश्यक दूरी का ध्यान ना देने के कारण आपको इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

एस्टिग्मेटिज्म के दौरान किस तरह के लक्षण नज़र आते है ?

  • चक्कर आना। 
  • सिर में दर्द का होना। 
  • दृष्टि का धुंधला होना। 
  • आंखों में दबाव का महसूस करना। 
  • किसी भी वस्तु को देखने में परेशानी का सामना करना। 
  • चीजों को देखने के लिए आंखो को सिकुड़ना। 
  • वस्तुओं के आकार को पहचानने में दिक्कत का सामना करना।

एस्टिग्मेटिज्म का निदान कैसे किया जा सकता है ?

आपका ऑप्टोमेट्रिस्ट या नेत्र रोग विशेषज्ञ कई प्रकार की आंखों की जांच करके एस्टिग्मेटिज्म का निदान करेंगे। ऑप्टोमेट्रिस्ट वह डॉक्टर होते है, जो आपकी आंखों की बीमारी या दृष्टि समस्याओं का निदान करते है। एक ऑप्थामोलोजिस्ट विज़न प्रॉब्लम्स या नेत्र रोग के लिए ट्रीटमेंट या सर्जिकल मेडिकल ट्रीटमेंट प्रोवाइड करते है। एस्टिग्मेटिज्म का निदान करने के लिए ऑप्टोमेट्रिस्ट या नेत्र रोग ऑप्थामोलोजिस्ट द्वारा कई टेस्ट किए जा सकते है, जैसे –

See also  Can Cataract Surgery Provide Permanent Results? How To Maintain Long-Term Vision After Cataract Surgery?

विजुअल एक्यूटी टेस्ट- (Visual Acuity Test)

इसमें डॉक्टर आपके सामने एक चार्ट रखेंगे। चार्ट में कई अक्षर होंगे, आपको इन अक्षरों को एक-एक करके पढ़ना होगा। जैसे-जैसे आप नीचे जाएंगे अक्षर का आकार धीरे-धीरे छोटा होता जाएगा। आपको एक आंख के सामने हाथ रखकर उन अक्षरों को पढ़ना है और इसी तरह दूसरी आंख से भी दोहराना है। यह निर्धारित करने के लिए है कि आप अक्षरों को एक निश्चित दूरी से कितनी अच्छी तरह देख सकते है।

अपवर्तन टेस्ट- (Refraction Test)

इस टेस्ट में “ऑप्टिकल रेफ्रेक्टर” नामक एक मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। मशीन में अलग-अलग पावर के कई करेक्टीव ग्लास लेंस होते है। आपका डॉक्टर आपकी आंखों के सामने एक लेंस लाएँगे और आपको चार्ट के अक्षरों को पढ़ने के लिए कहेंगे। वह तब तक लेंस बदलते रहेंगे जब तक आपको चार्ट में लिखें हुए सभी अक्षरों की क्लियर इमेज नहीं मिल जाती।

केराटोमेट्री- (Keratometry)

इस टेस्ट में आपके कॉर्निया की वक्रता को मापने के लिए एक डिवाइस इस्तेमाल किया जाता है, जिसे केराटोमीटर कहा जाता है। यह डॉक्टर को आपके कॉर्निया में किसी भी दिक्कत का पता लगाने में मदद करता है।

एस्टिग्मेटिज्म का इलाज कैसे किया जा सकता है ? 

  • आमतौर पर एस्टिग्मेटिज्म का इलाज करने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ चश्मा या कॉन्टेक्ट लेंस के इस्तेमाल का सुझाव देते है। चश्मा या कॉन्टेक्ट लेंस से एस्टिग्मेटिज्म का इलाज किया जा सकता है, लेकिन इन्हे एस्टिग्मेटिज्म का बेस्ट इलाज नहीं माना जाता है। 
  • साथ ही, काफी लोगों को हमेशा चश्मा पहनना या कॉन्टेक्ट लेंस लगाना पसंद नहीं है। ऐसे में लेसिक सर्जरी एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आता है। लेसिक सर्जरी एक मॉडर्न और एडवांस सर्जिकल प्रक्रिया है जिससे दृष्टि से संबंधित बीमारियां जैसे कि मायोपिया (दूर की चीजें धुंधली दिखाई देना), हाइपरोपिया (पास की चीजें धुंधली दिखाई देना) और एस्टिग्मेटिज्म का बेस्ट इलाज किया जा सकता है।
  • एस्टिग्मेटिज्म की लेसिक सर्जरी को एक अनुभवी और कुशल नेत्र सर्जन की देखरेख में पूरा किया जाता है। इस सर्जरी को शुरू करने से पहले सर्जन मरीज की आंखों में एनेस्थेटिक ड्रॉप डालते है, जिससे सर्जरी के दौरान होने वाले दर्द का खतरा खत्म हो जाता है। 
  • एनेस्थीसिया देने के बाद, सर्जन लेजर बीम की मदद से कॉर्निया को एक नया शेप दे देते है, जिसके बाद एस्टिग्मेटिज्म की समस्या खत्म हो जाती है। एस्टिग्मेटिज्म की लेसिक सर्जरी को पूरा होने में मात्र 30 मिनट का समय लगता है। इस सर्जरी के दौरान मरीज को कट या टांके नहीं आते है और ब्लीडिंग तथा दर्द का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
See also  मायोपिया के क्या है - लक्षण, कारण, इलाज व बचाव के तरीके ?

अगर आप इस सर्जरी का चयन करना चाहते है तो इसके लिए आप मित्रा आई हॉस्पिटल का चयन कर सकते है।

निष्कर्ष :

एस्टिग्मेटिज्म तब होता है जब आपके कॉर्निया के आकार में कोई दिक्कत आ जाती है। या यह जन्म से हो सकता है या बाद के जीवन में उत्पन्न हो सकता है। एस्टिग्मेटिज्म का प्रमुख कारण अभी तक पहचाना नहीं गया है लेकिन कहा जाता है कि यह किसी आंख की चोट या पिछली आंख की सर्जरी के कारण हो सकता है।

एस्टिग्मेटिज्म की हल्की स्थिति के लिए किसी उपचार की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन गंभीर कंडिशन्स का तुरंत इलाज किया जाना चाहिए क्योंकि इसमें देरी करने से आंखों को बहुत अधिक जोखिम हो सकता है। और साथ ही इस तरह की समस्या में किसी भी तरह की आई ड्रॉप या दवाई का सेवन बिना डॉक्टर के परामर्श पर न लें।

Share :

Getting In Touch Is Easy

    Categories

    • Astigmatism
    • blurry vision
    • Cataract Surgery
    • Contoura Vision
    • Corneal Transplant
    • Diabetic Retinopathy
    • Dilated pupils
    • Dry eyes
    • Epiphora (Watery Eyes)
    • eye care
    • Eye Discharge
    • Eye examination
    • Eye Flu
    • Eye Hospital
    • Eye Specialist
    • Eye Surgery
    • eye twitching-
    • Eyelid Surgery
    • eyesight
    • glasses
    • Glaucoma
    • Hindi
    • Keratoconus
    • Laser Eye Surgery
    • Laser Specs Removal Surgery
    • Lasik surgeon
    • LASIK surgery
    • Lazy Eye
    • Macular Edema
    • Myopia
    • Nearsightedness
    • Oculoplastic Surgery
    • Ophthalmologist
    • Papilledema
    • Patient Testimonials
    • Photokeratitis
    • Pink Eye Treatment
    • Red eyes
    • Refractive Surgeries
    • Retinal Detachment
    • Squint Eye
    • Symptoms of Glaucoma
    • Teary Eyes
    • Vitreoretinal Surgery

    Recent Posts

    • How Does Dry Eye Contribute To Corneal Abrasions? August 27, 2026
    • How can you choose the right vision correction for your eyes? August 24, 2026
    • What Is Conductive Keratoplasty? An Effective Solution For Your Age-Related Vision Loss August 17, 2026
    • What Are The Benefits Of Integrating AI Into Health Services?  August 11, 2026
    • Who Can Undergo Laser Eye Surgery To Fix Astigmatism? August 6, 2026

    News & Events

    Popular Post

    How Does Dry Eye Contribute To Corneal Abrasions?
    August 27, 2026 39 Views

    How Does Dry Eye Contribute To Corneal Abrasions?

    Read More
    How can you choose the right vision correction for your eyes?
    August 24, 2026 42 Views

    How can you choose the right vision correction for your eyes?

    Read More
    What Is Conductive Keratoplasty? An Effective Solution For Your Age-Related Vision Loss
    August 17, 2026 37 Views

    What Is Conductive Keratoplasty? An Effective Solution For Your Age-Related Vision Loss

    Read More
    telephone-1
    telephone-1
    Footer Logo
    • Phone: 01824-356072 , TPA: 01824-357551
    • Reception: 98888-18840 , Appointment: 95011-16997
    • mitraeyehospital@gmail.com
    • Patel Nagar, Hargobind Nagar, Phagwara, Punjab 144401
    • Total Site Visits: 1259290

    Our Services

    • Blade Free Cataract Surgery in Phagwara
    • Lasik Surgery
    • Vitreoretinal Surgery
    • Glaucoma Management
    • Oculoplastic Surgery
    • Squint Management

    Quick Link

    • About Us
    • Blog
    • Videos
    • FAQ’s
    • Gallery
    • Medical Tourism
    • Contact Us
    • Book An Appointment
    Locations
    • Best Eye Hospital in Jalandhar
    • Best Eye Hospital in Srinagar
    • Best Eye Hospital in Ludhiana
    • Best Eye Hospital Near Shankot
    • Best Eye Hospital Near Malsian
    • Best Eye Hospital Near Nawanshahr
    • Best Eye Hospital Near Noormehal
    • Best Eye Hospital Near Nakodar

    Opening Hours

    • Monday: 10am to 6pm
    • Tuesday: 10am to 6pm
    • Wednesday: 10am to 6pm
    • Thursday: 10am to 6pm
    • Friday: 10am to 6pm
    • Saturday: 10am to 6pm
    • Sunday:10am to 2pm

    Subscribe Our Newsletters & Stay Update

    Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

    ©2021 All rights reserved by Mitra Eye Hospital Designed & Developed By Flymedia Technology
    Cashless Treatment
    Tie-up with LPU