Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Skip to the content
Open Hours: Monday to Saturday - 10am to 6pm
mitraeyehospital@gmail.com
9501116997
Mitra eye hospital laser eye surgery and ophthalmology services.Mitraeyehospital
  • About Us
    • Vision & Mission
    • Technology
    • Dr. Akshay Mitra
    • Dr. Harinder Mitra
  • Services
    • Wavelight Plus InnovEyes
    • Blade Free Cataract Surgery
    • Lasik Surgery
    • Vitreoretinal Surgery
    • Glaucoma Management
    • Oculoplastic Surgery
    • Squint Management
    • Keratoconus
    • Eye Strain
    • Eye Trauma
    • Refractive Eye surgery
    • General Eye Examination
    • Paediatric Eye Care
    • Amblyopia
    • Retinal Detachment
    • Diabetic Retinopathy
    • Red Eyes
    • Floaters
    • Night Blindness
    • Automated Robotic Cataract Surgery
    • Lasik Surgery in Ludhiana
    • Blade Free Cataract Surgery in Ludhiana
  • Gallery
  • Videos
  • Book An Appointment

आंखों को सेहतमंद रखने के लिए किन तरीकों को अपनाना हो सकता है बेहद फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Home   : :  Hindi  : :  आंखों को सेहतमंद रखने के लिए किन तरीकों को अपनाना हो सकता है बेहद फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
  • About Us
    • Vision & Mission
    • Technology
    • Dr. Akshay Mitra
    • Dr. Harinder Mitra
  • Services
    • Wavelight Plus InnovEyes
    • Blade Free Cataract Surgery
    • Lasik Surgery
    • Vitreoretinal Surgery
    • Glaucoma Management
    • Oculoplastic Surgery
    • Squint Management
    • Keratoconus
    • Eye Strain
    • Eye Trauma
    • Refractive Eye surgery
    • General Eye Examination
    • Paediatric Eye Care
    • Amblyopia
    • Retinal Detachment
    • Diabetic Retinopathy
    • Red Eyes
    • Floaters
    • Night Blindness
    • Automated Robotic Cataract Surgery
    • Lasik Surgery in Ludhiana
    • Blade Free Cataract Surgery in Ludhiana
  • Gallery
  • Videos
  • Book An Appointment
Bright-eyed healthcare professional promoting eye health and vision care at Mitraeyehospital.
Dedicated doctor encouraging eye health awareness and regular checkups.
Categories
Hindi

आंखों को सेहतमंद रखने के लिए किन तरीकों को अपनाना हो सकता है बेहद फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    April 10, 2026 536 Views

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण और ज्यादातर मोबाइल और लेपटॉप का इस्तेमाल करने के कारण लोगों की आँखें दिन-ब-दिन काफी खराब होती जा रही हैं। आंखों में होने वाली इस कमजोरी के कारण लोगों के सभी काम बुरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं। आँखें शरीर से साथ-साथ हमारी जिंदगी का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं, जिन का सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इनमें होने वाली किसी भी तरह की छोटी से छोटी समस्या हमारे पूरे जीवन को बदल कर रख सकती है। आँखें बहुत ही कोमल होती हैं, जो पूरे जहान की चीजों को देखने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करती हैं। दरअसल, हमारी आँखें सुबह जागने से लेकर रात को सोने तक बिना रुके सभी कामों को करती रहती हैं। ऐसे में, आंखों का कमजोर होना बहुत ही आम हो जाता है। जैसे कि हम सभी को पता है, कि आज हर किसी के पास फ़ोन मौजूद है, फिर चाहे वो कोई छोटा बच्चा हो या फिर कोई बजुर्ग हो। इसके साथ ही, लोगों का ज्यादातर काम लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही होता है, जिससे कि आँखें काफी ज्यादा कमजोर और दर्द करने लग जाती हैं। इसलिए, आंखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का कारण लोगों का बढ़ता स्क्रीन टाइम ही होता है। ऐसे में, अपनी आंखों का ध्यान रखते हुए काम को छोड़ना आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, आप बिना काम को छोड़े ही अपनी आंखों को सेहतमंद रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तरीकों को अपना सकते हैं, जिसमें खाने की चीजों पर ध्यान देना, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, 20-20-20 नियम का पालन करना, ज्यादा से अपनी पलकों को झपकाना और आंखों को यूवी किरणों से बचाकर रखना जैसे तरीके शामिल हो सकते हैं। इन तरीकों का इस्तेमाल आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। गंभीर समस्या या फिर देखने में दिक्कत महसूस होने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  आँखों में मोतियाबिंद रोग समस्या क्या है और इसका उपचार कैसे किया जाता है ?

किन तरीकों से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है?

आंखों की देखभाल करना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आंखों की बेहतर नजर से लेकर आंखों से जुड़ी समस्याओं तक आंखों की देखभाल

करने के लिए सेहतमंद डाइट के साथ-साथ कुछ और बातों पर भी ध्यान देना अति आवश्यक होता है। 

  1. खाने की चीजों का ध्यान रखना 

ऐसे में, खाने की चीजों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है। आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आप निम्नलिखित चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे कि 

  •  हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना 

आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए और सेहत को बरकरार रखने के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, रंग-बिरंगे फल और पालक, करेला, लौकी, गाजर, मटर और बीटरूट जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। अगर आप नियमित इनका सेवन नहीं करते हैं, तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की काफी कमी हो जाती है, जिससे आंखों की सेहत काफी ज्यादा नाजुक हो सकती है। 

See also  कम उम्र में भी दिखने लगा है धुंधला? जानिए आंखों के रौशनी को बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे

 

  • हेल्दी फैट से भरपूर आहार 

अपनी आंखों को सेहतमंद रखने और कमजोरी से बचने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स, बीज, जैतून का तेल, देसी घी और एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

  1. पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना 

आंखों की सेहत को बरकरार रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से आंसुओं की स्वस्थ परत बनी रहती है, जिससे आँखें आरामदायक और चिकनी रहती हैं। इससे ड्राइनेस की समस्या नहीं होती है। 

  1. 20-20-20 नियम का इस्तेमाल करना

आंखों की सबसे आम समस्याओं में से एक डिजिटल आई स्ट्रेन। इस समस्या से बचने के लिए और आंखों को सेहतमंद रखने के लिए लिए आप 20-20-20 नियम का

इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें हर 20 मिनट में, 20 फीट की दूरी पर रखी किसी भी चीज़ को 20 सेकंड के लिए देखना शामिल है। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और थकान, सिरदर्द और धुंधली नज़र जैसी समस्याएं कम होती हैं। 

  1. ज्यादा से ज्यादा अपनी पलकों को झपकाएं

जब कोई व्यक्ति कंप्यूटर या फिर मोबाइल पर काम करता है, तो ऐसे में वो सामान्य से काफी कम केवल 50% कम पलकों को झपकाता है। आंखों के सूखापन, जलन और चुभन जैसी समस्याओं से बचने के लिए पलकों को बार-बार झपकाना ज्यादा जरूरी होता है। 

See also  यह गंभीर समस्या आपकी आंखों की रोशनी पर असर डाल सकती है, डॉक्टर से जाने जाने इसके कारण और लक्षण

निष्कर्ष: सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए आंखों का सेहतमंद होना काफी महत्वपूर्ण होता है। आंखों को सेहतमंद रखने के लिए, खाने की चीजों पर ध्यान देना, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, 20-20-20 नियम का पालन करना, ज्यादा से अपनी पलकों को झपकाना और आंखों को यूवी किरणों से बचाकर रखना जैसे तरीकों का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ध्यान रहे, समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें और जितना हो सके अपने स्क्रीन टाइम को कम करने की कोशिश करें, क्योंकि यह आंखों से जुड़ी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण होता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई हॉस्पिटल एंड लेसिक लेज़र सेंटर विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. आंखों का ध्यान रखना क्यों महत्वपूर्ण होता है?

नजर को बेहतर बनाये रखने के लिए, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी गंभीर समस्या को रोकने और ज्यादा स्क्रीन टाइम से होने वाली डिजिटल समस्याओं को कम करने के लिए आंखों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। 

प्रश्न 2. किन गंभीर समस्याओं से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है?

ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, रेटिनल डिटैचमेंट और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी गंभीर समस्याओं से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।

Share :

Getting In Touch Is Easy

    Categories

    • Astigmatism
    • blurry vision
    • Cataract Surgery
    • Contoura Vision
    • Corneal Transplant
    • Diabetic Retinopathy
    • Dilated pupils
    • Dry eyes
    • Epiphora (Watery Eyes)
    • eye care
    • Eye Discharge
    • Eye examination
    • Eye Flu
    • Eye Hospital
    • Eye Specialist
    • Eye Surgery
    • eye twitching-
    • Eyelid Surgery
    • eyesight
    • glasses
    • Glaucoma
    • Hindi
    • Keratoconus
    • Laser Eye Surgery
    • Laser Specs Removal Surgery
    • Lasik surgeon
    • LASIK surgery
    • Lazy Eye
    • Macular Edema
    • Myopia
    • Nearsightedness
    • Oculoplastic Surgery
    • Ophthalmologist
    • Papilledema
    • Patient Testimonials
    • Photokeratitis
    • Pink Eye Treatment
    • Red eyes
    • Refractive Surgeries
    • Retinal Detachment
    • Squint Eye
    • Symptoms of Glaucoma
    • Teary Eyes
    • Uncategorized
    • Vitreoretinal Surgery

    Recent Posts

    • क्या वाकई 90 फीसदी लोगों को पता नहीं होता, कि उनको ग्लूकोमा है? डॉक्टर से जानें, आखिर किस तरह छीनती है यह बीमारी आँखों की रौशनी! May 25, 2026
    • आंखों के लेंस की देखभाल के लिए किन सावधानियों को बरतना होता है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में! May 19, 2026
    • Experiencing Pain In The Corner Of Your Eye? What Could Be The Cause? Let’s Find Out! May 14, 2026
    • ग्लूकोमा के इलाज के लिए आई ड्रॉप्स या लेजर सर्जरी क्या है बेहतर? डॉक्टर से जानें इसके बारे में! May 9, 2026
    • आखिर क्यों बढ़ जाता है आंखों में मांस? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में! May 6, 2026

    News & Events

    Popular Post

    क्या वाकई 90 फीसदी लोगों को पता नहीं होता, कि उनको ग्लूकोमा है? डॉक्टर से जानें, आखिर किस तरह छीनती है यह बीमारी आँखों की रौशनी!
    May 25, 2026 172 Views

    क्या वाकई 90 फीसदी लोगों को पता नहीं होता, कि उनको ग्लूकोमा है? डॉक्टर से जानें, आखिर किस तरह छीनती है यह बीमारी आँखों की रौशनी!

    Read More
    आंखों के लेंस की देखभाल के लिए किन सावधानियों को बरतना होता है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
    May 19, 2026 180 Views

    आंखों के लेंस की देखभाल के लिए किन सावधानियों को बरतना होता है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    Read More
    Experiencing Pain In The Corner Of Your Eye? What Could Be The Cause? Let’s Find Out!
    May 14, 2026 171 Views

    Experiencing Pain In The Corner Of Your Eye? What Could Be The Cause? Let’s Find Out!

    Read More
    telephone-1
    telephone-1
    Footer Logo
    • Phone: 01824-356072 , TPA: 01824-357551
    • Reception: 98888-18840 , Appointment: 95011-16997
    • mitraeyehospital@gmail.com
    • Patel Nagar, Hargobind Nagar, Phagwara, Punjab 144401
    • Total Site Visits: 1034700

    Our Services

    • Blade Free Cataract Surgery in Phagwara
    • Lasik Surgery
    • Vitreoretinal Surgery
    • Glaucoma Management
    • Oculoplastic Surgery
    • Squint Management

    Quick Link

    • About Us
    • Blog
    • Videos
    • FAQ’s
    • Gallery
    • Medical Tourism
    • Contact Us
    • Book An Appointment
    Locations
    • Best Eye Hospital in Jalandhar
    • Best Eye Hospital in Srinagar
    • Best Eye Hospital in Ludhiana
    • Best Eye Hospital Near Shankot
    • Best Eye Hospital Near Malsian
    • Best Eye Hospital Near Nawanshahr
    • Best Eye Hospital Near Noormehal
    • Best Eye Hospital Near Nakodar

    Opening Hours

    • Monday: 10am to 6pm
    • Tuesday: 10am to 6pm
    • Wednesday: 10am to 6pm
    • Thursday: 10am to 6pm
    • Friday: 10am to 6pm
    • Saturday: 10am to 6pm
    • Sunday:Closed

    Subscribe Our Newsletters & Stay Update

    Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

    ©2021 All rights reserved by Mitra Eye Hospital Designed & Developed By Flymedia Technology
    Cashless Treatment
    Tie-up with LPU